
एटा– जैथरा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरण
दिनांक 31.05.2025 को थाना वादी संतराम पुत्र गुरु दयाल निवासी ग्राम अमृतपुर थाना जैथरा ने थाना स्थानीय पर सूचना दी कि उसके गांव का सोभी पुत्र ओमकार वादी की 16 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जैथर पर मुअसं– 151/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी-
आज दिनांक 26.06.25 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सोभी पुत्र ओमकार निवासी ग्राम अमृतपुर थाना जैथरा को धूमरी बस स्टैंड के पास से समय करीब 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- उक्त घटना से संबंधित पीड़िता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- सोभी पुत्र ओमकार निवासी ग्राम अमृतपुर थाना जैथरा एटा उम्र 20 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1- उ0नि0 सूरज कुण्डू
2- का0 सत्यम कुमार
3- का0 रोनी नागर