दुष्कर्म तथा गर्भपात कराने के मामले से संबंधित को आरोपी किया गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म तथा गर्भपात कराने के मामले से संबंधित को आरोपी किया गिरफ्तार।

घटना का विवरण –
दिनांक 20.05.2025 को थाना जैथरा पर वादी द्वारा आरोपी फैसल उर्फ हमजा पुत्र अफरीद खाँ उर्फ लल्ला निवासी गढी धरौली थाना जैथरा जनपद एटा द्वारा वादी की पुत्री के साथ बलात्कार करने तथा गर्भवती होने पर वादी की पुत्री का गर्भपात कराने के सम्बन्ध में थाना जैथरा पर तहरीर दी गयी थी। प्रकरण में मु0अ0सं0 138/2025 धारा 65(1)/333/351(3)/89 बी0एन0एस0 व 5/6 पोक्सो एक्ट थाना जैथरा जिला एटा बनाम फैसल उर्फ हमजा आदि पंजीकृत किया गया था। जिसके उपरान्त नियमानुसार पीड़िता के मेडिकल परीक्षण, बयान आदि की कार्यवाही की गयी। दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से धारा 65(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पोक्सो एक्ट का लोप कर धारा 64(1) की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तारी-
आज दिनांक 26.06.2025 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त फैसल उर्फ हमजा को मुखबिर की सूचना पर धरौली तिराहे से समय करीब 07.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- फैसल उर्फ हमजा पुत्र अफरीद खाँ उर्फ लल्ला निवासी गढी धरौली थाना जैथरा जनपद एटा उम्र करीव 18 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- प्र0नि0 श्री शम्भूनाथ
2- है0का0 प्रमोद कुमार
3- का0 तरूण पूनिया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks