
एटा ब्रेकिंग… जब पूरा देश भारत में आपातकाल की 50वी बरसी को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रहा है ऐसे में एटा जनपद के भी एक ऐसे लोकतंत्र सेनानी को याद किया जा रहा है जो आपातकाल के दौरान जेल गए और इन्होंने आपातकाल के दौरान भी सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध जारी रखा।
एटा जनपद में आपातकाल में संघर्ष करने वाले DIR और मीसा में लोकतंत्र की रक्षार्थ जेल जाने और यातनाएँ सहकर देश समाज और पार्टी की सेवा करने के लिए अग्रणी लोकतंत्र सेनानी जिन्होंने कभी अपने इस त्याग का कोई प्रतिफल स्वीकार नहीं किया श्रद्धेय स्व.श्री विजितेन्द्र कुमार गुप्त एडवोकेट थे। वे भाजपा नेता एवं वर्तमान में बृज प्रदेश बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक हमारे मित्र डॉ 0 राहुल गुप्त एडवोकेट के पिता थे। इनका पूरा परिवार आर एस एस और हिंदुत्व की विचारधारा का पोषक रहा है।
स्वर्गीय श्री विजितेन्द्र कुमार गुप्त एडवोकेट के नेतृत्व एव संयोजकत्व में ही भाजपा की एटा में नींव रखी गई और भारतीय जनता पार्टी के वें पहले जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर पार्टी को दिशा और नेतृत्व दिया।
आज भलें ही वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श और सिद्धांत हमेशा आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।