डिलारी विकास कार्यों को ले लेकर अच्छा प्रदर्शन करने पर ब्लॉक प्रमुख को सम्मानित किया गुरुवार को ब्लॉक सभागार में एक बैठक हुई जिसमें सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख डिलारी पूनम देवी ने की कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत लोकेंद्र सिंह ने किया बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई साथ ही कई प्रस्ताव पारित किए गए बैठक में 8 बिंदुओं पर गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि मनरेगा कार्य प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया जनपद मुरादाबाद में ब्लॉक डिलारी के विकास कार्यों को लेकर अच्छा प्रदर्शन किया जिस पर केंद्र सरकार ने ब्लाक प्रमुख पूनम देवी को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा एडीओ पंचायत लोकेंद्र सिंह ने ब्लाक प्रमुख पूनम देवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया बैठक में मौजूद सभी ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी नितिन चौधरी सचिन चौधरी संजीव कुमार जकी अनवर गोरख कुमार अमरपाल सिंह खंड विकास कार्यालय अकाउंटेंट देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे