कलक्ट्रेट सभागार में कराये गए जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण

जनपद एटा अपडेट

शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने शनिवार को पूर्वान्ह में कलक्ट्रेट सभागार में कराये गए जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।

तदोपरान्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित पैरामीटर पर सभी विभागों को कार्य करना है, जिससे कि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं, विकास कार्यक्रमों की स्वयं भी समीक्षा करें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनकी ऑनलाइन फीडिंग, डाटा अपडेशन की नियमितता और गुणवत्ता पर विशेष रूप से बल दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज आंकड़े न केवल अद्यतन हों बल्कि वे जमीनी सच्चाई को भी प्रतिबिंबित करें।

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बैठक के अंत में नोडल अधिकारी/मा0 आयुक्त महादेया को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों, दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए जनपद के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी।

इस दौरान एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीडीओ डा0 नागेन्द्र नारायण मिश्र, डीएफओ सुन्दरेशा, सीएमओ डा0 यूके त्रिपाठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता, डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, डीआईओएस डा0 इन्द्रजीत प्रजापति, कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, डीएसटीओ रेखा मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks