
एटा- सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 154 वाहनों का चालान कर, किया गया 1,63,000 रुपये का सम्मन शुल्क।
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.06.2025 को आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित कुल 154 वाहनों के चालान कर 1,63,000 रुपये सम्मन शुल्क किया गया। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारी बैठाकर चलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई।