
#Agra….
बालक की हत्या से सनसनी
◾भूसे की कोठरी में मिला शव
◾पुलिस की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल
◾हत्यारोपी दूसरे समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति
◾भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा
◾बालक घर के बाहर खेलते-खेलते मंगलवार से लापता था
घटना एत्मादपुर कस्बा के गांव धोर्रा की है। रघुनाथ सिंह पुत्र मोजीराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मंगलवार दोपहर को उसका नौ वर्षीय बेटा उपदेश उर्फ भुल्ला घर के बाहर खेलते खेलते लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पहचान के लिए उन्होंने जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन गुरुवार सुबह गांव में एक व्यक्ति के भूसे की कोठरी में उसका शव मिलने की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया।