संगम क्षेत्र में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओ का किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त ने संगम क्षेत्र में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओ का किया निरीक्षण, सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

प्रयागराज। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत बुधवार को संगम क्षेत्र पहुंचकर वहां पर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। निरीक्षण में संगम क्षेत्र में यमुनापट्टी पर साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वहां पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। संगम क्षेत्र में लगाये गये नल स्टैण्ड पोस्ट में लिकेज पाये जाने पर जल निगम को उसको तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने हनुमान जी के मंदिर के आस-पास बड़ी गाड़ियों एवं छोटो गाड़ियों के अव्यवस्थित ढंग से खड़े पाये जाने पर उन्होंने वहां पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने एवं वहीं पर गाड़ियों को व्यवस्थित ढंग से खड़ी किये जाने के लिए निर्देशित किया है। संगम नोज के पास बनाये गये चेजिंग रूमों में से कुछ चेंजिंग रूमों के खराब पाये जाने पर उसको ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। नगर निगम के द्वारा संचालित किये जाने वाले स्टीमरों के बंद पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने उनको नियमित रूप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने संगम क्षेत्र में रखे गये शौचालयों की समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद व उप मेलाधिकारी उपस्थित रहे।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks