
“विक्रमादित्य क्लासेस, गिरिडीह,”आपका सपना, हमारी ज़िम्मेदारी.:-विनय कुमार सिंह
गिरिडीह:- एस एस सी , जी डी प्रतियोगी परीक्षा में विक्रमादित्य क्लासेस गिरिडीह के 14 छात्रों द्वारा पारा मिलिट्री टेस्ट के लिखित परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करने हेतु विक्रमादित्य क्लासेस के द्वारा मंगलम हाल गिरीडीह मे भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया
उक्त अवसर पर संस्था के निदेशक ईंजी कुमार गौरव द्वारा बताया गया की विक्रमादित्य क्लासेस के माध्यम से आठवीं से बारहवीं वीं तक के छात्र-छात्राओं को सभी विषयों मे गुणवतापूर्ण शिक्षा ग्रहण कराते हुए साथ में एस एस सी ,बैंकिंग एवं रेलवे आदि प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी भी कराया जाता है, संस्था के माध्यम से गिरिडीह के छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के भी उद्देश्य है ,ताकि गिरिडीह के छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गिरिडीह में ही आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश प्राप्त हो जिससे उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़े, साथ हीं बच्चे अपने अभिभावकों की देखरेख में सुचारू ढंग से अध्धयन करते हुए अपने उद्देश्यों को पूरा कर सके,
समारोह के मुख्य अतिथि इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की वर्षों से संचालित विक्रमादित्य क्लासेस के व्यवस्थापक एवं सभी शिक्षकों के अथक प्रयास से आज संस्था के 14 छात्रों की सफलता पर उन्हें सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है जो गिरिडीह के छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक है, इसके पूर्व सीबीएसई एवं जैक बोर्ड के माध्यम से प्रकाशित हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं मे अच्छे अंक से सफल छात्र-छात्राओं को इस संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया है , जिला के लिए विक्रमादित्य क्लासेस एक वरदान है जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने परिवार की देख देख में रहकर अच्छी सफलता प्राप्त कर गिरीडीह का नाम रोशन कर रहे हैं जो बधाई योग्य है, सभी छात्रों को अपने उद्देश्यों के साथ दिए गए मार्गदर्शन के आलोक मे निष्ठा पूर्वक अध्ययन करते हुए सफलता प्राप्त करने हेतु सुझाव दिया गया ,
विशिष्ट अतिथि सुनीत सिंह द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बताया गया की संस्था के शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं संस्था की अच्छी व्यवस्था के कारण सभी प्रकार की परीक्षाओं में अच्छे अंक से सफल परीक्षार्थियों को सम्मानित करना संस्था का सराहनीय कार्य है, संस्था में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी अपने बच्चों को बाहर ना भेज कर अपने देख देख में गिरिडीह मे ही अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है ,
विक्रमादित्य क्लासेस के शिक्षक – तुषार कुमार ,श्वेतांक कुमार, प्रिंस कुमार आदि के द्वारा सफल छात्रों को धन्यवाद एवं बधाई दिया गया, कार्यक्रम के संचालक अभिषेक कुमार द्वारा बताया गया की इस प्रकार के आयोजन से छात्रों का मनोबल काफी बढ़ रहा है, साथ ही अन्य छात्रों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिल रही है
विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक इंजीनियर मृगेंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के क्रम मे बताया गया की छात्र-छात्राओं के अभिभावक संस्था के अनुशासन एवं पढ़ाई कार्य से पूरी तरह संतुष्ट है ,जो गिरिडीह जिले के लिए प्रेरणादायक है, सफल छात्र-छात्राओं सहित सभी बच्चों को बधाई देते हुए कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.