शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान नयागांव पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 09.09.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को भदकी जाने वाली रोड़ से 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
1- सौरभ पुत्र दिनेशचंद्र निवासी नगला सूदन, मेरापुर फतेहगढ़।

बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
2- आरक्षी अरविंद सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks