
एटा ~ “सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा बीपीएस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर, उपस्थित छात्र/छात्राओं को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक।
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा यातायात जागरुकता हेतु चलाये जा रहे "सड़क सुरक्षा अभियान" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.06.2025 को बीपीएस पब्लिक स्कूल में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित राय द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमों के प्रति जागरूक रहने के संबंध में वक्तव्य दिए गए तथा बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में संबोधित करते हुए सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने तथा उनका पालन करने के लिए कहा गया। इस दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात श्री अनिल वर्मा व अन्य यातायात कर्मी एवं अन्य पुलिस बल सहित स्कूल स्टाफ व भारी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे।