भीम आर्मी के कार्यकर्ता बुधवार को कोतवाली पहुचें

चुनार।स्थानीय थाना क्षेत्र के मिसिरपुरा गांव निवासी एक युवक द्वारा भीमराव अंबेडकर के प्रति शोसल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उसके विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बडी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता बुधवार को कोतवाली पहुचें। उनकी मांग थी कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाएं।मामले में थाना क्षेत्र के ही मेडिया गांव निवासी आर्यन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दिया है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हमारे पूज्य ईष्ट है इनके विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएं। आक्रोशित लोगों को मौके पर मौजूद निरीक्षक अपराध सत्येन्द्र कुमार ने समझाया बुझाया और तहरीर के आधार पर जांचकर युवक के विरूद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता शांत हुए और कोतवाली से वापस हुए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks