राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर एटा में प्लेसमेंट डे आयोजित 21जून को

एटा । प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया है कि व्यवसाय फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिशियन (पावर डिस्ट्रीब्यूशन) इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, आर०ए०सी०, एम०एम०वी०, वायरमैन, पेण्टर जनरल, डीजल मैकेनिक एवं मैकेनिक एग्रीकल्चर मशी० से राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण एंव इन्टरमीडिएट, स्नातक अभ्यर्थियों के लिए दिनांक- 21 जून, 2025 को प्रातः 10:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर एटा में प्लेसमेंट डे आयोजित किया जा रहा है जिसमें रोजगार हेतु 1-Suzuki Motors Gujrat (Hansalpur Plant). 2- GMR Smart Electricity Distribution Pvt. Ltd. (Vision India Services Pvt. Ltd.) 3- Bhagwati Products Ltd. Bhiwadi Tapukara Rajasthan कम्पनी द्वारा चयन किया जायेगा। जिसमें चयन के लिए राजकीय / निजी आई०टी०आई० उत्तीण एकवर्षीय/द्विवर्षीय इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच हो, अपने सभी मूलं प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, रिज्यूम, पासबुक, 2 पासपोर्ट साइज फोटो व सभी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति सहित आयोजित प्लेसमेंट डे में प्रतिभाग कर सकते हैं । इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए रा० औ० प्र० संस्थान एटा स्थित प्लेसमेंट सेल से संपर्क कर अपना रिज्यूम जमा कर सकते हैं। सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता आदि देय नहीं होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks