मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल , नोएडा ने बरेली में विशेष ऑर्थो और स्पाइन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया

बरेली, 18 जून 2025: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने आज बरेली स्थित पांशुल फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के सहयोग से अपनी विशेष ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइनल सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. वी. ए. सेंथिल कुमार की उपस्थिति में हुआ। डॉ. सेंथिल अब हर महीने के तीसरे बुधवार को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

इस ओपीडी सेवा का उद्देश्य बरेली और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को एडवांस्ड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी और ऑर्थोपेडिक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा का लाभ अपने ही शहर में मिल सके।

इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइनल सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. वी. ए. सेंथिल कुमार ने कहा, “हम बरेली के लोगों के और करीब अपनी प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सेवाएं लाकर उत्साहित हैं। जोड़ संबंधी समस्याओं में दर्द, जकड़न, चलने-फिरने में कठिनाई, सूजन, अस्थिरता या गिरने, दुर्घटना या खेल से हुई चोटों के बाद जोड़ों में आर्थराइटिस शामिल हैं। गंभीर लक्षणों वाले मरीज, जिन पर दवाएं, फिजियोथेरेपी या जीवनशैली में बदलाव जैसे नॉन-सर्जिकल उपाय असर नहीं करते, उनके लिए जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक प्रभावी विकल्प है। आज की आधुनिक तकनीकों से सर्जरी के बाद अस्पताल में कम समय रुकना पड़ता है, जल्दी रिकवरी होती है और मरीज की संतुष्टि भी अधिक रहती है।”

डॉ. वी. ए. सेंथिल कुमार ने आगे कहा, “यदि हम समय रहते जोड़ से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर लें, तो हम गंभीर जटिलताओं से बच सकते हैं। समय पर निदान से सही इलाज शुरू किया जा सकता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है, जोड़ों की कार्यक्षमता बनी रहती है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।”

मैक्स हॉस्पिटल नोएडा का ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है। यहां टोटल नी और हिप रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, हिप सर्जरी, फुट और एंकल सर्जरी, पेल्विक फ्रैक्चर तथा जटिल प्राइमरी और रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी जैसे कई उन्नत उपचार उपलब्ध हैं। मरीजों को सटीक, कुशल और समग्र देखभाल प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ, यह अस्पताल उन्नत ऑर्थोपेडिक समाधान का एक विश्वसनीय केंद्र बन गया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks