
एटा !वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची यह उपनिरीक्षक शिवकुमार शाक्य द्वारा आज बुधवार को ग्राम आजमपुर से अभियुक्त नेतराम पुत्र ठाकुरदास निवासी ग्राम आजमपुर थाना मिरहची को 19 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0स0 121/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।