सत्रहवें दिन भी ईशन नदी पर श्रमदान का कार्य जारी रहा

सत्रहवें दिन भी ईशन नदी पर श्रमदान का कार्य जारी रहा जिसमें क्षेत्रीय साथियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं श्रमदान कर रहे साथियों को खरबूजा दान किया

एटा,आज दिनांक 17.06.2025 को प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत चल रहे श्रमदान में अरथरा पुल के पास ईशन नदी पर बिजोरी गांव के साथ ही अन्य जगह के लोगों ने सहभागिता कर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के लिए श्रमदान के रूप में सहयोग प्रदान किया साथ कुछ लोग शहर से चल कर ईशन नदी पर पहुंचे जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव देकर एवं फावड़ा चलाकर सहयोग किया साथ ही फावड़े के सहयोग से श्रमदान कर रहे साथियों ने पतेल आदि को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का कार्य किया है जिससे बरसात के बाद पुनः झाड़ियां उत्पन्न होकर लगने वाले वृक्षों को दवा कर खत्म न कर दें और अगले कुछ वर्षों तक उक्त कार्य का प्रभाव जनसमुदाय को दिखाई देता रहे उपरोक्त पुनीत कार्य में तन, मन, धन से सहभागी बनने के लिए प्रेरणा स्रोत ईशन नदी बचाओ अभियान एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने सभी सम्मानित सहयोगियों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

तथा अपर कार्यक्रम अधिकारी राकेश दिवाकर ने श्रमदान कर रहे साथियों के बीच पहुंचकर प्रसाद के रूप में खरबूजा खिलवाते हुए कहा कि जो लोग समाज में निस्वार्थ भाव से अगली पीढ़ियों के जीवन को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं उनके बीच पहुंचकर जो भी छमता अनुसार दान करने का लाभ है वह किसी भी यज्ञ के भंडारे से अधिक मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, खण्ड विकास अधिकारी गौपाल गोयल, अपर कार्यक्रम अधिकारी राकेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिलाउपाध्यक्ष मंदीप यादव, योगेश दिवाकर प्रधान, तकनीकी सहायक दिलीप गुप्ता, अमरदीप सिंह, सम सिंह, ग्रीश कुमार, जगदीश कुमार, कपिल देव, केशव, योगेन्द्र, प्रेमपाल, मेवानन्द, अजय कुमार चौहान, ओमकार सिंह सहित आदि लोगों ने सहयोग किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks