
एटा,
पाल, बघेल धनगर समाज ने उत्तर प्रदेश के ग्राम लोहदा में नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर समाज में रोष व्यक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एटा के जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर इस आशय के साथ सौंपा है कि इस घटना को गंभीरता से लिया जाए और निर्दोष कोई फंसे नहीं और असली अपराधी बच्चे नहीं। ज्ञापन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज किया है। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ एटा के अध्यक्ष रवेन्द्र सिंह धनगर ने कहा कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाए। और राजनीतिक साजिश के तहत प्रधान भूप नारायण पाल, विपिन पाल को इस मामले में फसाने बालों की भी जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता चोबसिंह धनगर /जनसमूह ने उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने बालों में ब्रजेश धनगर, अरविंद धनगर, गजेन्द्र पाल धनगर, निर्मल धनगर, पुष्पेंद्र कुमार, प्रताप धनगर, रवेन्द्र धनगर बीडीसी , सुखवीर धनगर, मन्नालाल धनगर, चिंटू धनगर हृदेश बघेल, कमलेश बघेल आदि लोग मौजूद रहे।