मुरादाबाद / डिलारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिमाल खेड़ा में सड़क सहित अन्य विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए बुधवार को पंचायत राज विभाग की टीम गांव में पहुंची।
सिमाल खेड़ा में पंचायत की तरफ से गांव में करवाए गए विकास कार्यो की जांच को लेकर बुधबार को पंचायती राज विभाग की टीम पहुंची। यह टीम मुरादाबाद लोकायुक्त के आदेशानुसार गांव में गई थी। यहां पंचायत पक्ष की तरफ से कुछ लोगों के विरोध की बात भी सामने आई। हालांकि अधिकारियों के समझाने के बाद जांच कार्य की कार्रवाई शुरू की।
गांव में सड़क निर्माण, का काम सहित अन्य विकास कार्य पंचायत की तरफ से हुए हैं। इन विकास कार्यो में धांधली का आरोप लगाते हुए गांव के इरशाद एडवोकेट ने आरटीआइ लगाते हुए जानकारी मांगी। सूचना मिलने के बाद इसमें गोलमाल का आरोप उक्त ने लगाते हुए विकास कार्यो की जांच को लेकर लोकायुक्त को शिकायत दी थी। लोकायुक्त ने इस मामले को लेकर पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारी सुनील कुमार सिंह एव सहायक अभियंता डीअरडीओ की मौजूदगी में हुई
शिकायतकर्ता ने जांच सड़क निर्माण में पैसा गवन व धांधली करने का आरोप लगाया था शिकायतकर्ता इरशाद एडवोकेट ने ग्राम प्रधान पर कई प्रकार के आरोप लगाते हुए जांच करवाई परंतु जांच में कोई त्रुटि नहीं पाई गई जबकि जिस मार्ग पर पैसा गबन करने का आरोप था सभी जांच अधिकारियों ने उस मार्ग को पूर्णता लंबाई व चौड़ाई को नापा गया अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस जांच में अगर कुछ गलत पाया गया तो आगे कार्यवाही की जाएगी| जबकि शिकायतकर्ता इरशाद एडवोकेट का कहना है कि जिस रास्ते पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया था वह रास्ता जांचकर्ताओं ने नहीं देखा जिससे शिकायतकर्ता का कहना है कि हम इस जांच से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है शिकायतकर्ता इरशाद एडवोकेट ने कहा कि अगर हमें यहां से इंसाफ नहीं मिला तो हम हाईकोर्ट जाएंगे|