गाजियाबाद

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर फायरिंग करने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे
दिनांक 08/09/20 को कैला भट्टा क्षेत्र में एक मकान की छत पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल किया गया था।जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु० अ०स० 608/20 धारा 384/336/511आईपीसी व 7 CLA एक्ट पंजीकृत किया गया। व आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
उक्त क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन_निहत्था के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रौब दिखाने के लिए फायरिंग कर उपरोक्त वीडियो अपलोड करने वाले 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1-ओवैस पुत्र खालिद कुरैशी निवासी चर्च वाली गली कैला भट्टा थाना कोतवाली गाजियाबाद
2-जैद उर्फ सादान पुत्र अनवर निवासी कस्सावन थाना कोतवाली गाजियाबाद
3-हसीव पुत्र शकील निवासी प्रताप विहार विजय नगर
4 आरिस पुत्र मेहराज निवासी जस्सीपुरा थाना कोतवाली गाजियाबाद
बरामदगी का विवरण
- एक वाहन चार पहिया व व घटना में प्रयुक्त असलाह को सीज किया गया