कासगंज पुलिस

थाना कासगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध देशी तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आँचल चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज पुलिस द्वारा दिनांक 14/15.06.25 की रात्रि में चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त सूरज पुत्र मुकेश निवासी गंगेश्वर कालौनी थाना व जनपद कासगंज को छर्रा रोड पुरानी ईदगाह के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिसके कब्जे से 01 अवैध देशी तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 459/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- सूरज पुत्र मुकेश निवासी गंगेश्वर कालौनी थाना व जनपद कासगंज
बरामदगी-
- 01 अवैध देशी तमन्चा 315 बोर
- 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0188/23 धारा 147/452/323/504/506/354भादवि थाना कासगंज
2.मु0अ0सं0 361/23 धारा 323/352/427/506 भादवि थाना कासगंज
3.मु0अ0सं0 459/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली कासगंज
पुलिस टीम-
- श्री लोकेश भाटी प्र0नि0 थाना व जनपद कासगंज मय टीम।