अमेरिका में 2 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारीः

ब्रेकिंग……

अमेरिका में 2 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारीः

महिला सांसद और पति की मौत;

दूसरे सांसद और उनकी पत्नी घायल

अमेरिका के मिनेसोटा के दो डेमोक्रेटिक सांसदों को उनके घरों में गोली मार दी गई। पहली घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क की मौत हो गई है।

दूसरी घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी येवेट को कई गोलियां मारी गई हैं। दोनों घायल हैं। दोनों की सर्जरी हुई है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे बच जाएंगे।

यह जानकारी मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला राजनीतिक वजह से किया गया लगता है।

वाल्ज ने कहा कि पुलिस को मिनियापोलिस के पास के दो इलाकों – चैम्पलिन और ब्रुकलिन पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली थी। हम मामले को गंभीरता ले रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks