रेलवे की मनमानी बाउंड्री निर्माण पर लोगों में आक्रोशबिना राजस्व टीम के कार्यवाही से ग्रामीणों में बढ़ा गुस्सा


चोपन/सोनभद्र। रेलवे प्रशासन द्वारा चोपन क्षेत्र में मनमाने ढंग से की जा रही बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। रेलवे द्वारा बिना किसी राजस्व टीम की उपस्थिति के सीमावर्ती काश्तकारों की भूमि पर जबरन बाउंड्री वॉल खड़ी करने की कोशिश की जा रही है, जिससे दशकों से रह रहे लोगों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया जब रेलवे की ओर से बाउंड्री निर्माण के लिए खुदाई शुरू की गई। जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और कार्य रुकवा दिया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे कई वर्षों से उक्त भूमि पर राजस्व विभाग की अनुमति से मकान बनाकर रह रहे हैं, ऐसे में रेलवे की यह कार्रवाई पूरी तरह अनुचित और मनमानी है। मौके पर पहुंचे रेलवे ईओडब्ल्यू अधिकारी आर. बी. पाल ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना। वहीं ग्रामीणों की ओर से अधिवक्ता अमित सिंह ने भी मजबूती से पक्ष रखा और राजस्व अभिलेखों का हवाला देते हुए रेलवे से न्यायसंगत कार्यवाही की मांग की साथ ही कहा कि जहां राजस्व अभिलेखों में रेलवे का नाम दर्ज नहीं है वहां पर रेलवे अतिक्रमण न करें। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी प्रक्रिया के सीधे अतिक्रमण बताकर घरों को गिराने की तैयारी में है, जो न केवल अमानवीय है बल्कि पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जब तक राजस्व विभाग की टीम की उपस्थिति में समुचित सत्यापन नहीं हो जाता, तब तक रेलवे को किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से रोका जाए। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर रुपेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, श्यामाचरण गिरी, पूर्व ग्राम प्रधान लवकुश भारती, रोहित बिंद, अधिवक्ता शक्ति सेन, पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु कांत मौर्य,मुन्नर शाहनी, विकास सिंह छोटकू,पप्पू गुप्ता, राजाराम गुप्ता,गुलाब गुप्ता,मलाई यादव सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks