जल भराव की चुनौती से निपटने मैदान में उतरे ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि.

सरसावा (सहारनपुर)

प्रदेश में कई इलाकों में जहां प्रचंड गर्मी पड़ रही है तो वही सरसावा नगर में बदले मौसम की मिजाज से झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश नगर वासियों के साथ साथ नगर पालिका के अधिकारी से लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि तक के लिए मुसीबत का सबब बनती हुई नजर आई और नगर के मुख्य मार्ग जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

??जल भराव की चुनौती से निपटने मैदान में उतरे ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि.

हालांकि जलभराव की बनी चुनौती को लेकर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पवार तथा अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने तत्काल इस समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को लेकर मैदान में उतरे और सफाई अभियान शुरू कराया। वहीं दूसरी ओर जल भराव का एक मुख्य कारण बना नवनिर्मित नाला पर भी लगी सेटरिंग को हटवा कर नाले से पानी की निकासी का कार्य शुरू कराया गया। ताकि नगर में हुए जल भराव की स्थिति से जल्द नगर वासियों को राहत दिलाई जा सके।

??चेयरमैन प्रतिनिधि बोले लखनऊ में नगर विकास मंत्री से की मुलाकात, जल्द होगा समाधान..

नगर पालिका परिषद सरसावा के चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पवार ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि वह नगर की कई समस्याओं को लेकर लखनऊ गए थे जिसमें काफी हद तक सफलता मिली है जहां बिजली किसी समाधान के लिए ट्रांसफार्मर की अनुमति मिली है। तो वहीं उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री से भी मुलाकात कर उन्होंने जलभराव की समस्या का मुद्दा उनके समक्ष रखा। जिस पर उन्होंने जल्द ही नालों के निर्माण की स्वीकृति दी है आने वाले वक्त में बड़े नालों के निर्माण से इस समस्या को जड़ से समाप्त करने में कारगर साबित होगा। उनका विजन इस समस्या का समाधान करना है।

??अनियमितताओं से भरे पुराने नालों का होगा नवनिर्माण..

चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पवार ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में बने नलों में खामियां हैं, जिस कारण कुछ नलों में पानी का बहाव उलटी दिशा में बहता है और यही कारण जलभराव का बनता है इसके लिए वह जल्द इन नालों के ढलान तथा निकासी को सही दिशा में कराने के लिए काम करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 2025 में इस समस्या को जड़ से समाप्त करेंगे ताकि 2026 में होने वाली बरसात में कोई भी जलभराव की स्थिति पैदा ना हो।

??आने वाला वक्त बताएगा कितना कारगर साबित होगा पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि का दावा…!

चेयरमैन प्रतिनिधि ने जिस प्रकार का दावा फोन पर जानकारी देते हुए किया है अगर वह सटीक साबित हुआ तो आने वाले वक्त में जलभराव की निकासी हो जाएगी और इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। लेकिन यह कहना जितना आसान है उतना ही मुश्किल क्योंकि कहीं दशकों से चली आ रही इस समस्या ने प्रत्येक वर्ष एक नई चुनौती पालिका के सामने खड़ी की है।अब देखना होगा कि यह दावा कितना सटीक साबित होता है या फिर प्रत्येक वर्ष होने वाले इस जल भराव की समस्या से लोगों को ऐसे ही जूझना पड़ेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks