
एटा,15 जून।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि विश्व हिन्दू परिषद की पहल पर जिलाधिकारी के निर्देशन में शीतलपुर ब्लाक में मिलिक बन्हैरा गोशाला से लगी हुई 32 बीघा चारागाह की जमीन को अभी कुछ दिन पूर्व कब्जा मुक्त कराकर ग्राम प्रधान को निराश्रित गोवंशो के लिए हरा चारा बुवाने के लिए उप जिला अधिकारी महोदय ने सौंपी लेकिन प्रधान द्वारा आज तक हरा चारा नहीं बुवाया गया अगर ऐसी ही लापरवाही चलती रही तो वह जगह पुनः दबंगो द्वारा कब्जा कर ली जाएगी तथा बार बार कब्जा दिलाना भी मुश्किल कार्य है तथा पशु पालन विभाग को इस ओर ध्यान देते हुए तत्काल हरा चारा तथा नेपियर घास को बुबाना चाहिए तथा निराश्रित गोवंशो को लिए हरे चारे की वयवस्था हो जायेगी तथा फिर पुनः दबंग लोग कब्जा भी नहीं कर पायेंगे।
श्री चौहान ने कहाँ कि मेरी जिलाधिकारी महोदय से वार्ता हुई तो उन्होंने कहाँ कि जनपद में जहाँ भी चारागाह की जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर रखा है सभी निराश्रित गौवंशो के लिए कब्जा मुक्त कराई जायेगी तथा सभी मे निराश्रित गोवंशो के लिए नेपियर घास तथा हरा चारा कराया जायेगा।चारागाह की जमीने कब्जा मुक्त करवाने के लिए लिए मेरा सभी जनपद वासियों से आग्रह है कि जहाँ पर दबंगो ने चारागाह की जमीन पर कब्जा कर रखा है ऐसे लोगों के नाम अपने अपने ब्लाक में रह रहे विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बताये तथा कुछ नेक कार्य करके गोवंशो का आशीर्वाद प्राप्त करे।