कड़ी तपिस के बाद मौसम बना खुशनुमा
तमकुहीराज / चार पाँच दिनों से कड़ी उमस व तपिश के बाद रविवार के रात से मौसम खुशनुमा वन गया।रात मे बारिश के बाद शुबह आसमान मे बादल तथा हल्के हवा से मौसम सुहाना बन गया।मालूम हो कि चार पाँच दिनो से भारी धूप तथा उमस से लोग काफी परेशान थे रात मे इतनी उमस रहती थी कि लोग ठीक से नींद नही ले पाते थे।मगर कहते है कि समय हमेशा एक जैसा नही रहता।रविवार के रात मौसम ने ऐसा करवट लिया कि बारिश के साथ मौसम भी सुहाना वन गया।और लोगों को भारी उमस से राहत मिलीं है ।इस बारिश से धान के फसलों को काफी फायदा होगा।
तमकुहीराज
कुशीनगर।