लखनऊ

UP के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां बढ़ीं – अब 30 जून तक रहेंगे स्कूल बंद।
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में भीषण गर्मी के चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला।
अब यूपी के सभी परिषदीय विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे।
पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक घोषित था।
बढ़ती गर्मी, हीटवेव और बच्चों में बीमारियों के बढ़ते मामलों के बाद यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया।
आदेश सभी जिलों में लागू।