एकता कपूर द्वारा निर्मित वेब सीरीज बेव भास्कर में अहिल्याबाई महिला छात्रावास को लेकर युवा पाल बघेल धनगर महासभा ने उप जिलाधिकारी जलेसर को दिया ज्ञापन
एकता कपूर पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग
पाल बघेल धनगर समाज ने जताया आक्रोश

जलेसर/एटा।युवा पाल बघेल धनगर महासभा ने एकता कपूर द्वारा निर्मित वेब सीरीज वर्जन भास्कर सीरियल में राजमाता अहिल्याबाई की नाम को जुड़ने पर युवा पाल बघेल धनगर महासभा ने अपना विरोध प्रकट किया जिसमें बताया गया है कि एकता कपूर पर एफ आई आर दर्ज हो और जो राजमाता के नाम के साथ दुर्व्यवहार किया गया है बर्दाश्त नहीं कर सकते पाल बघेल धनगर महा समाज वेब सीरीज को बंद कराने की मांग की है और एकता कपूर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है, युवा पाल बघेल महासभा ने उप जिलाअधिकारी जलेसर एस०पी०वर्मा को ज्ञापन सौंपा,यह ज्ञापन समाजसेवी बी०एस०वघेल की अध्यक्षता में सौंपा गया,ज्ञापन सौंप ने वालों में बी एस बघेल, पिंकेश कुमार, लालू सिंह धनगर, विकास धनगर, सौरव धनगर, योगेश बघेल, उदयवीर बघेल, सत्येंद्र बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, अरविंद प्रताप सिंह बघेल, धर्मवीर सिंह बघेल केशव देव, धर्मपाल सिंह बघेल , देवेंद्र कुमार बघेल , अनिल कुमार सत्संगी, आदि लोग उपस्थित रहे।