सोती रही रिजोर पुलिस, तहसीलदार ने अवैध खनन पर मारा छापा, 7 ट्रैक्टर और जेसीबी किये जब्त

एटा ब्रेकिंग:-

सोती रही रिजोर पुलिस, तहसीलदार ने अवैध खनन पर मारा छापा, 7 ट्रैक्टर और जेसीबी किये जब्त।

एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में देर रात प्रशासन ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार संदीप सिंह ने बाकलपुर गांव में छापा मारते हुए मिट्टी से लदे 7 ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को मौके से पकड़ा है।

चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम से इलाकाई रिजोर पुलिस पूरी तरह बेखबर रही।
सूत्रों की मानें तो इलाके में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने या तो जानबूझकर आंखें मूंदी रखी थीं या फिर खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल साबित हुआ।

नवागत थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौतम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,
लोगों का कहना है कि इतनी भारी मात्रा में ट्रैक्टर और जेसीबी रात में कैसे खनन करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी? क्या यह लापरवाही थी या मिलीभगत?

तहसील प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, खनन माफिया भाग निकले।
प्रशासन की सक्रियता से जहाँ माफिया की कमर टूटती दिखी, वहीं रिजोर पुलिस की चुप्पी को लेकर लोगों में आक्रोश है।

अब बड़ा सवाल यह कि क्या लापरवाह पुलिस पर होगी कार्रवाई?
जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या पुलिस की भूमिका की जांच होगी या फिर ये मामला भी रफा-दफा कर दिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks