
निजामाबाद
दी तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद में आज अध्यक्ष पद की दावेदारी में अनिल कुमार राय और मंत्री पद पर प्रमेश कुमार यादव विजई घोषित किए गए
तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद के आज संपन्न हुए अध्यक्ष और मंत्री पद के चुनाव में अपराहन हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार राय को 42 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी मितई यादव को 37 मत प्राप्त हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मितई यादव को 5 मतों से पराजित कर विजय हासिल की वहीं मंत्री पद पर प्रमेश कुमार यादव को 49 मत प्राप्त हुआ जबकि उनके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीर बहादुर राणा को 30 मत प्राप्त हुए उन्होंने 19 मतों से वीर बहादुर राणा को पराजित करके मंत्री पद पर कब्जा कर लिया इसी तरह अशोक अस्थाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष व विनोद कुमार यादव धर्मेंद्र चतुर्वेदी कृष्णदेव राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए मुख्य चुनाव अधिकारी जमालुद्दीन खान एडवोकेट ने सभी विजई प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी
एल्डर कमेटी में जमालुद्दीन खान मुख्य चुनाव अधिकारी सूर्यभान गिरी सदस्य मेवालाल गुप्त सदस्य योगेंद्र राय सदस्य रामजीत प्रसाद गुप्त पांच सदस्यीय टीम ने विजई प्रत्याशियों को बधाई दी सकुशल चुनाव संपन्न होने पर सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त कर मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया