अहमदाबाद विमान हादसा: समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जताई संवेदना

गाजियाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को संगठन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “अहमदाबाद विमान हादसा अत्यंत पीड़ादायक व हृदय विदारक है। इस हादसे ने पूरे देश को शोक संतप्त कर दिया है। हम सभी स्तब्ध व दुखी हैं। यात्रियों, पायलटों एवं क्रू मेंबरों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं।”
उन्होंने हादसे में कुछ मेडिकल छात्रों की हुई मृत्यु पर भी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हम इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और उनकी पीड़ा को अपनी पीड़ा मानते हैं। यह दुर्घटना पूरे देश के लिए एक गहरी क्षति है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही भयावह हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और डॉक्टरों के छात्रावास और नर्सिंग स्टाफ के आवासीय परिसर से टकरा गया। इस हादसे में कुल 266 लोगों की मौत हो गई। विमान में चालक दल समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी के 25 मृतकों में आवासीय परिसर के लोग शामिल हैं। एक यात्री विमान से कूद जाने के कारण बचा है और उसे अन्य घायलों के साथ अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तीन दिन तक के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्वेदी ने यह जानकारी देते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का है और विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। महानिदेशक डॉ अशोक कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा सूर्यपाल शर्मा, कल्पना सिंह, अनुरंजन वर्मा, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे। इन सभी सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि अहमदाबाद हादसे में जो भी तकनीकी समस्या रही हो, उसकी जांच की जाए। जिससे भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks