दुर्घटना को दावत देते बुद्धेश्वर पुल के नीचे सर्विस लेन पर रखें पत्थर

लखनऊ। पारा थाना के अंतर्गत बुद्धेश्वर में कई महीनों से दुबग्गा से बुद्धेश्वर आते समय फ्लाईओवर के नीचे बाएं तरफ की सर्विस लेन को 5 – 6महीनों से बड़े-बड़े कंक्रीट के पत्थरों से बंद कर दिया गया है जिस वजह से वाहन चालक बुद्धेश्वर फ्लाईओवर के नीचे रॉन्ग साइड चलने को मजबूर है जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है अगर यह रास्ता ट्रक और बड़ी गाड़ियों की वजह से बंद किया गया है तो कम से कम इतना रास्ता तो खुला ही होना चाहिए कि कार और टेंपो आसानी से निकल सके अभी सारे वाहन रॉन्ग साइड से चल रहे हैं या फिर रिहायशी कालोनियों से जिससे कॉलोनी वासियों में घर के बाहर खेल रहे बच्चों के साथ हादसा होने का खौफ बना रहता है। वाहन चालकों को कॉलोनी वासियों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ता है।
क्या किसी जिम्मेदार नेता और पुलिस अधिकारी कि इस रोड पर नजर नहीं पड़ती या फिर प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है