सुखबीर एग्रो एनर्जी को डीएम की चेतावनी

पुवायां की सुखवीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड एक बार फिर चर्चा में है।

कंपनी की ओर से कोरोना केयर फंड में एक लाख रुपए सहयोग दिया गया था। डीएम को कंपनी के अधिकारी उनके आफिस में चेक देकर आए थे। जब यह चेक बैंक में लगाया गया तो खाते में रुपया ही नहीं था, चेक बाउंस हो गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए दुबारा ऐसा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सुखवीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड द्वारा 1 लाख रुपये की धनराशि डिस्ट्रिक्ट कोरोना रिलीफ फंड चेक संख्या 356322 के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष उनके कार्यालय कक्ष में दिया गया था। सुखवीर एग्रो एनर्जी के खाते में धनराशि न होने के कारण एक लाख की चेक बाउंस हो गया।इस मामले में कंपनी के असिस्टेंट डायरेक्टर विनोद कुमार धीर ने बताया कि गुरुवार को उक्त चेक क्लीयर हो गया है। किन्हीं कारणों से बाउंस हो गया होगा, लेकिन बाद में चेक क्लीयर हो गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks