डॉक्टर की दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
डॉक्टर की दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार लोगों पर मुकदमा दर्ज पीड़ित की हालत गंभीर हालत में मेरठ भेजा गया था

हापुड़ के बहादुरगढ़।थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में मंगलवार शाम को गांव के ही चार लोगों ने पुरानी रंजीश को लेकर एक डॉक्टर की दुकान में घुसकर हमला कर दिया जिसमें डॉक्टर फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर हालत को देखते हुए फरमान को मेरठ रेफर कर दिया गया था जहां उसकी हालत मैं अब सुधार है गांव पलवाड़ा निवासी अंसार ने थाना बहादुरगढ़ में तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा फरमान अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी करीब रात नो बजे चांद पुत्र मुश्ताक,रिहान पुत्र चांद, बुनदू पुत्र मुश्ताक,ओजान पुत्र बुनदू आए अपने साथ लाठी डंडे व सरिया लेकर दुकान में घुसकर गाली गलौज करने लगे इसका फरमान ने विरोध किया तो उसको मारना पीटना चालू कर दिया जिसमें मेरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें मेरे बेटे के सिर व शरीर पर काफी चोटें आईं चीखने चिल्लाने व शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मेरे बेटे को बचाया आसपास के लोगों को आता देख ये लोग मेरे बेटे को बेहोश अवस्था में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए जिसके बाद मैं अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचा फरमान को मेडिकल कराने के लिए भेजा जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया था जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी अब हालत में सुधार हुआ है पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंहने पुलिस बल के साथ आरोपियों के खिलाफ 308 एव अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks