
एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान अवैध शराब के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त 25 अवैध देशी शराब के पव्वे सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री तथा बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध शराब के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को 25 अवैध देशी शराब के पव्वे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.09.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहब्बतपुर तिराहे के पास से मुअसं- 92/2019 धारा धारा 41/102 द०प्र०सं० व धारा 414/420 भादवि व 60/62/72 आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को समय करीब 08.00 बजे 25 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर *मुअसं- 376/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- सत्यवीर पुत्र किन्नर निवासी अताउल्लापुर थाना जलेसर, एटा।
बरामदगी:-
1- 25 अवैध देशी शराब के पव्वे