दारोगा से प्यार किया तो पंचायत ने बना दिया गुनहगार!

झांसी से सनसनीखेज़ खबर!
दारोगा से प्यार किया तो पंचायत ने बना दिया गुनहगार! महिला सिपाही और उसके परिवार पर टूटा पंचायत का कहर

दारोगा से अंतरजातीय विवाह पर महिला सिपाही और उसके परिवार को सामाजिक बहिष्कार, पंचायत ने ठोंका 20 लाख का जुर्माना।

झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बचेरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला सिपाही द्वारा एक दारोगा से अंतरजातीय विवाह करने पर पूरे परिवार को गांव से सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया गया है।

गांव की पंचायत ने सख्त निर्णय लेते हुए कहा कि:

यदि महिला सिपाही गांव आती है तो जूते मारकर बाहर निकालने की चेतावनी दी गई है।

जो भी गांव में उसके या उसके परिवार से संबंध रखेगा, उसे ₹50,000 का अर्थदंड देना होगा।

परिवार पर ₹20 लाख का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

उनके लिए दुकानों से सामान खरीदना, पानी भरना और गांव की कोई भी सुविधा लेना पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस पूरे मामले की सूचना पहले स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बाद में पीड़ित पक्ष ने डीएम से शिकायत की, जिसके बाद FIR दर्ज की गई है।

गांव में हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks