जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत ए.एम.बी. टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत हेतु जिला टास्क फोर्स गठित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि रक्ताल्पता (एनीमिया) जटिल रूप से बाल और मातृ मृत्यु दर और समग्र स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2018 में भारत सरकार के साथ साथ उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा एनीमिया मुक्त भारत (ए०एम०बी०) कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सभी आयु समूहों में एनीमिया के उच्च प्रसार को सम्बोधित करना था। रक्ताल्पता (एनीमिया) मुक्त भारत कार्यक्रम निम्नलिखित लक्ष्य समूहों को कवर करता है।
बच्चे 6 से 59 महीने, स्कूल जाने वाले बच्चे 5 से 9 वर्ष, किशोर लड़के और लडकियां (10 से 19 वर्ष) स्कूल जाने वाले, स्कूल न जाने वाले 10 से 19 वर्ष के किशोरीयां, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं (15-49 वर्ष) गर्भवती महिलाए एवं धात्री महिलाएं। इस तथ्य के बाजवूजद कि रक्ताल्पता (एनीमिया) मुक्त भारत पिछले पाँच वर्षों से लागू किया गया है। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के लिये जनपद स्तरीय टास्क फोर्स गठन किया गया है। एनीमिया मुक्त भारत (AMB) टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य सभी कन्वर्जेन्स विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये राज्य में ए०एम०बी कार्यक्रम की प्रगति में तेजी लाना एवं ए०एम०बी कार्यक्रम समीक्षा को संस्थागत बनाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लाक स्तरीय समेकित कार्ययोजना बनाये साथ ही सम्बन्धित सीएचसी के अधीक्षक, सीडीपीओ व अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी कार्य योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को त्रुटिरहित आंकड़े देने के लिए कहा है। उन्होंने इससे सम्बंधित रजिस्टर भी व्यवस्थित रखने के लिए कहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग को सौपें गये सभी कार्याे व दायित्वों का निर्वहन सभी डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, आशा, एएनएम, शत-प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे। बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 तिवारी, संबंधित चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks