
पटियाली ( कासगंज ) । गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित न हो, शासन द्वारा लिए गए इस निर्णय के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा परिषदीय स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया गया था ! समर कैंप के अंतिम दिन मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय प्यारमपुर में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने बच्चों एवं अभिभावकों के साथ बैठक कर समर कैंप कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की तथा बच्चों एवं अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए ! बैठक के उपरांत बच्चों अभिभावकों एवं उपस्थित शिक्षा विभाग के कर्मचारियों सहित खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी द्वारा यह निष्कर्ष निकाला गया कि समर कैंप बच्चों के लिए लाभान्वित एवं मनोरंजन पूर्ण रहा। आपको बता दें इस समर कैंप कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने का जिम्मा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को सोपा गया था, जिसको उन्होंने बखूबी निभाया। इस कार्यक्रम के दौरान दलपत सिंह,अध्यक्ष राम दयाल,जगदीश,ब्रजेश कुमार,सावित्री देवी,कमला देवी,मोहर सिंह,महा श्वेता, किताब सिंह,भारत सिंह प्रधान,मनोज कुमार एवं हाकिम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।