एसएसपी अनुराग आर्य ने दो को किया निलंबित , दो को किया लाइन हाजिर अन्य कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर

बरेली :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों को उनके पद से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।

भुता थाना प्रभारी निरीक्षक को क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की बढ़ती घटनाओं को रोकने में विफल रहने और अनावरण में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित किया गया है।

सिरौली थाना प्रभारी को भी इसी प्रकार की लापरवाही और अपराधों पर नियंत्रण न कर पाने के कारण निलंबित किया गया है।

सुभाषनगर थाना प्रभारी निरीक्षक को मासिक मूल्यांकन प्रणाली में लगातार खराब प्रदर्शन—चार में से तीन महीनों में अंतिम तीन रैंकों में रहने के कारण—पद से हटाते हुए रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।

फतेहगंज पश्चिमी के निरीक्षक अपराध को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न करने के कारण रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को अनुशासन और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि क्षेत्रीय अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks