विश्व गुरु हो राष्ट्र मेरा, धर्म की सामर्थ्य से ‘बजरंग दल’

एटा,विश्व गुरु हो राष्ट्र मेरा, धर्म की सामर्थ्य से ‘बजरंग दल’
कलावती सरस्वती शिशु मंदिर सुनहरी नगर में बजरंग दल की बैठक हुई। बैठक में सुशील कुमार विभाग संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ने अधिकारी रूप में कहा विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई ,बजरंग दल कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य हिंदुओं में जागरण करना ही है। हिंदू समाज अत्यंत सहनशील है,किंतु हमें यह समझना चाहिए कि सहनशीलता की भी एक सीमा होती है। जब सहनशीलता कायरता में बदलने लगे तब आवश्यकता है कि हम छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे वीर महापुरुषों को आदर्श मानकर अपने शौर्य और पराक्रम से चुनौतियों का डटकर सामना करें। बजरंग दल इस कार्य को वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहा है। शिवांग गुप्ता जिलामंत्री ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं से कहा धर्म की सामर्थ्य से,ज्ञान की दीक्षा से,शौर्य की शिक्षा से ,संगठन कौशल्य से ही भारत हिन्दू राष्ट्र विश्व गुरु बनेगा। साथ ही उन्होंने बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली, बजरंग दल राष्ट्रीय साहसिक यात्रा “श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा” के बारे में जानकारी देते हुए बताया इस यात्रा का धार्मिक के साथ राष्ट्रीय महत्व भी है। सीमा पर पहरी के रूप में खड़े सेना के जवानों के प्रति सम्मान और गौरव के दर्शन की भी यात्रा है। इस वर्ष यह यात्रा 27 जुलाई से प्रारंभ होकर 7 अगस्त को संपन्न होगी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यक्षेत्रों से बड़ी संख्या में हिंदू बंधुओं और भगिनियों को लेकर जाते हैं।
एटा जनपद, ब्रज प्रांत से 3 अगस्त को यात्रा में सम्मिलित हुआ जायेगा। अनुभव गुप्ता जिला सहमंत्री, अवधेश कुशवाहा, आकाश गुप्ता ,सिद्धार्थ भदौरिया ,लकी मल्होत्रा ,दिव्यम चौहान, नितिन गुप्ता,अंकित बघेल, कन्हैया ,रोहित ठाकुर , कृष्णा,आयुष कुमार, चंद्र किशोर ,नितिन गुप्ता, राम लखन,कृष्ण ठाकुर, प्रयन्त शर्मा ,नमन यादव ,आशीष पंडित ,सोनू शर्मा, आकाश कश्यप, राहुल गुप्ता, आदि बैठक में उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks