
टूंडला शहरवासियों के लिए खुशखबरी
फ़िरोज़ाबाद,टूंडला शहरवासियों एवं टूंडला जन प्रतिनिधियों की मांग का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए,जिला अधिकारी, फिरोजाबाद के निर्देश एवं उपजिलाधिकारी टूंडला ,ईओ नगर पालिका परिषद, क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा एवं सक्षेप्र फाउंड्री नगर डिपो,के प्रयासों से टूंडला बस स्टैंड का नया यात्री सेड बदल गया है, लाइट व्यवस्था दुरुस्त हो गई है, पर्याप्त पंखे लगे हैं पूछताछ कक्ष का सौंदर्यीकरण हो गया है एवं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम चालू कर दिया गया है। स्टेशन प्रभारी
राजकुमार गौतम टूंडला बस स्टैंड, फाउंड्री नगर डिपो आगरा ने बताया कि परिवहन निगम की सभी बसें 30/05/2025 से टूंडला बस स्टैंड के अंदर से संचालित हो रही हैं। टूंडला की जनता को इस समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं है । यात्री यात्री शेड में आराम से बैठ सकते हैं,और अपने अपने गंतव्य को बस स्टेशन के अंदर से,प्रस्थान कर सकते हैं ।क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय आगरा द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं एक भी बस बस स्टैंड के बाहर से नहीं जाएगी , सभी बसें स्टेशन के अंदर होकर जायेंगी।