चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी के 4000 रुपए सहित किया गया गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत दो दिन पूर्व हुई चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी के 4000 रुपए सहित किया गया गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस0 268/2025 धारा 305,331(4),317(2) बीएनएस में प्रकाश में आए एक अभियुक्त लव कुमार पुत्र रोहन लाल निवासी लालपुर थाना कोतवाली नगर एटा को दिनांक 05.06.2025 को समय करीब 21:30 बजे रेलवे अंडरपास के किनारे कासगंज रोड की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. लव कुमार पुत्र रोहन लाल निवासी लालपुर थाना कोतवाली नगर एटा। बरामदगी–
  2. 4000 रुपए नकद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री विजेंद्र सिंह
  2. है0का0 अरविंद कुमार
  3. का0 विपिन कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks