शहरवासियों का कहना अगर पुलिस सक्रियता से करे गस्त तो अपराधी नहीं रह सकेंगे मस्त

एटा बिग ब्रेकिंग:-

शहरवासियों का कहना अगर पुलिस सक्रियता से करे गस्त तो अपराधी नहीं रह सकेंगे मस्त।

जिले में नहीं थम रही चोरी की वारदात,फिर खुली पुलिस के रात्रि गस्त के दावों की पोल।

भारतीय नगर में करीब 25 दिन से बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, इलाज कराने परिवार के साथ महाराष्ट्र गए हुये थे गृह स्वामी पीड़ित रामदेव उपाध्याय।

चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ किया साफ सीसीटीवी तोड़कर भी ले गए साथ,बीट पुलिसकर्मी को नहीं लगी कानोकान भनक।

फुटेज घटनास्थल के पास लगे अन्य कैमरों में हुये कैद, कोतवाली नगर पुलिस अभी तक दिख रही खाली हाथ।

स्थानीय लोगों का आरोप पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं।

पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले इस कदर है बुलंद। कि वे आराम से वारदात को अंजाम देकर हो जाते है फरार।

करीब 3 दिन पूर्व भी चोरों ने महाराणा प्रताप नगर में एक घर को बनाया था निशाना,जिसमे सीसीटीवी फुटेज होने के बाबजूद पुलिस को नहीं मिली अभी तक सफलता।

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंधी मोड़ स्थित भारतीय नगर का पुरा मामला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks