
बरेली, देवरनिया थाना अंतर्गत
दिनांक 05.06.2025 को वादी द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि अभियुक्त अकील अहमद पुत्र जमील अहमद नि0 ग्राम रहपुरा घनश्याम थाना देवरनियां, बरेली द्वारा वादी की पुत्री उम्र करीब 5 वर्ष को चीज दिलाने का लालच देकर प्राईमरी पाठशाला के बाथरूम में ले जाकर बलात्कार करना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना देवरनियां पर मु0अ0सं0 222/25 धारा 65(2)/351(2) बीएनएस व 5(m)/5(n)/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्त अकील अहमद उपरोक्त की तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 06.06.2025 को थाना प्रभारी देवरनियां के नेतृत्व में थाना देवरनियां पुलिस टीम द्वारा देवरनियां क्षेत्र के रोहिली मोड़ पुलिया के निकट चैंकिग की जा रही थी, इस दौरान एक व्यक्ति तेजी से दूसरी तरफ भागा जिसको रोकने के प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें कां 534 रोहित घायल हो गये। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अकील अहमद पुत्र जमील अहमद नि0 ग्राम रहपुरा घनश्याम थाना देवरनियां, बरेली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान आज दिनाँक 06.06.2025 को समय 00.37 बजे दोनों पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में एक नाजायज तमन्चा 315 बोर, एक खोखा तथा एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त व पुलिस कर्मी को उपचार हेतु सीएचसी बहेड़ी भेजा गया था, जहाँ से उन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया है। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं 222/2025 धारा 65(2)/351(2) बीएनएस व 5(m)/5(n)/6 पोक्सो एक्ट थाना देवरनियाँ, बरेली ।
एक नाजायज तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस
बरामदगी –
1. एक तमन्चा नाजायज 315 बोर भी बरामद किए हैं
पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ब
क्राइम इंस्पेक्टर रामवीर उ0नि0 मनोज कुमार का0 1298 सत्येन्द्र कुमार
का0 1239 बिट्टू सिंह थाना देवरनियाँ, बरेली