पुवायां शाहजहांपुर
इरादा पक्का हो तो उसे पूरा करने में आने वाली कठिनाई अपने आप खत्म होने लगती है। कुछ इसी तरह का मामला हरनेक सिंह के साथ हुआ। देश में लॉकडाउन के चलते जब आवागमन के सभी साधन बंद हैं।

रेल बस और एयर सेवा बंदहै। ऐसे में कोई विदेश जाने की कैसे सोच सकता है। लेकिन पुवांया के हरनेक सिंह ने आस्ट्रेलिया जाने का मन बनाया और उनके निश्चय को पूरा करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार तो लगी ही है साथ ही बरेली के कमिश्नर, शाहजहांपुर के डीएम, पुवायां एसडीएम लगे और सभी औपचारिकताओं के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी। हरनेक ने शनिवार को प्राइवेट प्लेन से आस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी और रविवार को वे अपने गंतव्य पहुंचे तो शाजहांपुर जिला प्रशासन के साथ ही एसडीएम पुवायां के प्रति आभार जताया। मामला कुछ इस तरह है। पुवायां के बालेमऊ गांव के हरनेक सिंह आस्ट्रेलिया में सीए हैं। उनकी शादी वहीं रहने वाली साफ्टवेयर इंजीनियर हरविंदर कौर से हुई है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में हरनेक की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा लेकर दोनों मार्च के पहले सप्ताह भारत आए। हरनेक के माता पिता अपने पोते को देख कर बहुत खुश हुए। पर छुटिटयां खत्म होने से पहले भारत में लाकडाउन हो गया। दोनों की छुटिटयां समाप्त हो गईं। कुछ दिन बाद हरनेक ने आस्ट्रेलिया सरकार से संपर्क किया, वापस आने के लिए अनुमति मांगी तो वह मिल गई।हरनेक, उनकी पत्नी हरविंदर कौर, बेटे को आस्ट्रेलिया आने के लिए वहां की सरकार ने मेल पर अनुमति दी। कई दिनों तक भारत सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक औपचारिकताएं पूरी होती रहीं। बरेली के कमिश्नर भी इसमें शामिल हुए। वहां से पत्र शाहजहांपुर जिला प्रशासन को भेजा गया। शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने अन्य जिलों से ऐसे केस को लेकर जानकारी की। पता लगा कि बनारस जिला प्रशासन ने विदेशी नागरिकों को जाने की अनुमति दी है। उसी तर्ज पर शाहजहांपुर के डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने एसडीएम सौरभ भट्ट को पूरा केस समझाया। इसके बाद हरनेक, उनकी पत्नी हरविंदर, बेटे को दिल्ली तक जाने के लिए अनुमति दी गई। बता दें कि हरनेक सिंह ने एक प्राइवेट प्लेन हायर किया, उसी प्लेन के जरिए वह परिवार सहित शनिवार शाम आस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी। वह रविवार सुबह आस्ट्रेलिया पहुंच भी गए। वहां से पहुंच कर उन्होंने एसडीएम सौरभ भटट को मदद करने के लिए शुक्रिया कहा और पहुंचने की खबर भी दी। हरनेक सिंह को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने उनकी बहुत मदद की।
About The Author
Post Views: 19