घर-घर सरकारी की उपलब्धियां पहुंचाएगा संकल्प से सिद्धि अभियान

केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष में हुई कार्यशाला

आगामी 9 से 21 जून तक चलेगा संकल्प से सिद्धि अभियान
कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला हुई। इस दौरान सरकार के संकल्प से सिद्धि अभियान पर चर्चा हुई। यह अभियान नौ जून से 21 जून तक चलाया जाएगा। अतिथियों ने कार्यशाला में सभी से अभियान सफल बनाने की अपील की।
कार्यशाला जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज रहीं। अतिथियों ने कार्यशाला का शुभारम्भ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी क़े चित्र पर मलार्पण करके किया। प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मंचासीन अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, रमेश साहू, अनिल पुंढीर, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यशाला क़े समापन पर प्रदेश मंत्री पूनम बजाज और जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं क़े साथ ब्लॉक परिसर मे पौधारोपण किया। इस दौरान शिवकुमार भारद्वाज, अनुरोध प्रताप सिंह, संजीव चौहान, उत्तम चंद्र पाथरे, रामनिवास राजपूत, शरद गुप्ता, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविंद्र ब्रह्मचारी, डा. खूब सिंह, यशवीर सिंह राजपूत, डीएस लोधी, विजय लक्ष्मी कश्यप, स्नेहलता शर्मा, डा. योगेंद्र चौहान, प्रदीप वर्मा, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, रंजीत प्रधान, दिनेश भास्कर, हरिसिंह बघेल, कृपशंकर गोला, शिवम् दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks