पांचवे दिन भी ईशन नदी पर श्रमदान का कार्य जारी रहा जिसमें क्षेत्रीय साथियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया

एटा,आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.06.2025 को प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत चल रहे श्रमदान में अरथरा पुल के पास ईशन नदी पर रामनगर, जिटौली, बिजोरी आदि गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के लिए श्रमदान के रूप में सहयोग प्रदान किया साथ कुछ लोग शहर से चल कर ईशन नदी पर पहुंचे जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव देकर एवं फावड़ा चलाकर सहयोग किया साथ ही फावड़े के सहयोग से श्रमदान कर रहे साथियों ने पतेल आदि को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का कार्य किया है जिससे बरसात के बाद पुनः झाड़ियां उत्पन्न होकर लगने वाले वृक्षों को दवा कर खत्म न कर दें और अगले कुछ वर्षों तक उक्त कार्य का प्रभाव जनसमुदाय को दिखाई देता रहे उपरोक्त पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरणा स्रोत ईशन नदी बचाओ अभियान एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने सभी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया साथ ही उपस्थित साथियों ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सांकेतिक रूप से वृक्षारोपण किया मानसून के आगमन के बाद पुनः वृहद रुप से वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, सचिव बलराम सिंह, तकनीकि सहायक अरविंद सिंह, ग्रीश कुमार, शरद कुमार, जितेन्द्र सिंह, मातादीन सिंह, हरिशंकर सिंह, मायाप्रकाश सिंह, नसरुद्दीन खां, ओमकार चौहान, आशू प्रताप, बबलू खां, अजय राना सहित आदि लोगों ने सहयोग किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks