नमामि गंगेके अंतर्गत गतिविधियां का आयोजन”

नगर पालिका परिषद, अलीगंज (एटा)
विश्व पर्यावरण दिवस
5 जून 2025
एवं नमामि गंगे
के अंतर्गत गतिविधियां का आयोजन”
निदेशक महोदय जी के द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन मे नपाप., अलीगंज के *माo अध्यक्ष महोदय प्रतिनिधि श्री सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ बॉबी गुप्ता जी द्वारा *दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर* नपाप अलीगंज मे स्वच्छ वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों (सभासद) एवं निकाय स्टॉफ और स्थानीय नागरिकों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा⁄प्लास्टिक प्रतिबन्धन के विषय में शपथ ली गयी एवं एक संगोष्ठि का आयोजन किया गया* तथा कार्यालय के वेस्ट टू—वण्डर पार्क पर वृक्षारोपण, एवं कार्यालय परिसर में स्थित आर०आर०आर० सैन्टर पर प्लास्टिक इक्ट्ठा किये जाने तथा इसके साथ ही बाजार मे दुकानों एवं ठेली रेहड़ी वालो के प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित पोलोथिन से होने वाले नुकसान आदि के बारे मे जागरूक करते हुये पोलोथिन बहिष्कार कराया गया। मा. अध्यक्ष प्रतिनिधि, कार्यालय लिपिक श्री सुदेश कुमार तथा पालिका कर्मचारियों द्वारा सड़क पर पड़े कूड़े को बिन कर पॉलिथीन में इकट्ठा किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे स्वच्छ वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्य (सभासद), निकाय के कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks