50 हजार रूपये का इनामिया वांछित  गिरफ्तार

प्रयागराज। थाना कर्नलगंज पुलिस व एस0टी0एफ0 की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 412/2022 धारा 395/412/120बी भा0द0वि0 से संबन्धित 50 हजार रूपये का इनामिया वांछित 01 अभियुक्त समीर पुत्र खुर्शीद निवासी सुम्हा तिवारीपुर खुर्द थाना कौहडौर जनपद प्रतापगढ को मुखबिर की सूचना पर दूरदर्शन कार्यालय गेट के सामने कटरा थाना क्षेत्र कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त 2022 को अभियुक्त समीर उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत पुराना कटरा मनमोहन पार्क स्थित सरिया की 01 दुकान में लूट की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबन्ध में वादी प्रियंक कुमार गुप्ता पुत्र आर0पी0 गुप्ता द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में मु0अ0सं0 412/2022 धारा 395/412/120बी भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्त समीर उपरोक्त उक्त अभियोग में फरार/वांछित अभियुक्त है, जिसके ऊपर 50,000/- रुपये का पुरस्कार भी घोषित है।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks