टैक्सी कार बुक कर लूटने की घटना करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, टैक्सी कार, एक मोबाइल व आधार कार्ड बरामद

एटा ! आज बुधवार को पुलिस लाइन के सभा कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा आयोजित की गई प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया की थाना अलीगंज क्षेत्र के अंतर्गत थाना अलीगंज पुलिस, स्वाट टीम,प्रभारी सर्विलांस के सहयोग से लगभग 8 दिन पूर्व एक टैक्सी कार बुक कर लूटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ! प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अलीगंज निर्दोष सिंह सेगर द्वारा लूटी हुई टैक्सी कार, मोबाइल फोन, आधार कार्ड अभियुक्तगणो से बरामद किया गया है ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने पत्रकारों को बताया की वादी मनोज कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम रसगवा थाना जनपद हाथरस द्वारा 27 मई को थाना अलीगंज पर लिखित सूचना दी गई कि वादी अपने भाई देवेंद्र को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को बुकिंग पर चलाता है दिनांक 26 मई 2025 को ऊबर कंपनी से दिल्ली से दरियागंज स्टेशन कासगंज के लिए बुकिंग प्राप्त होने पर नरेला बॉर्डर से तीन व्यक्तियों को गाड़ी में बैठा कर दरियागंज स्टेशन के लिए चल दिया , कि अगले दिन सुबह तीनों व्यक्तियों ने एक बंबे की पटरी पर गाड़ी रुकवा कर वादी के साथ मारपीट की तथा उसका मोबाइल फोन आधार कार्ड,₹4000 की नगदी एवं गाड़ी छीनकर भाग गए ! सूचना के आधार पर थाना अलीगंज में मु. अ. सं. 114 / 25 धारा 309 (6) बनाम तीन अज्ञात पंजीकृत किया गया !
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर द्वारा अभियुक्त गुण शाहनवाज पुत्र बकार अली ग्राम मेधूपुरा थाना जैथरा अतिश पुत्र वीरेंद्र निवासी मोहल्ला नेहरू नगर तथा कुशाग्र चौहान पुत्र अशोक सिंह निवासी तुलसी नगर थाना जैथरा को मुखिबिर की सूचना पर कुरवरिया मोड के पास से मोबाइल फोन ,आधार कार्ड तथा दो अवैध तमंचा और चार कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है ! मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) वीएनएस की वृद्धि तथा मुकदमा अपराध संख्या 118 / 25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सेनवाज व अतीश पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है !