आकाश के भाषण देने पर रोक लगा दी है. मायावती ने कहा

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस समय की एक बड़ी खबर बहुजन समाज पार्टी (BSP) से सामने आई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के पर फिर से कतर दिए हैं.

आकाश आनंद इस समय बसपा में नंबर-2 की पोजिशन पर हैं. लेकिन रविवार को मायावती ने आकाश आनंद पर एक बड़ा फैसला लेते हुए आकाश के भाषण देने पर रोक लगा दी है. मायावती ने कहा है कि आकाश अब सिर्फ संगठन में काम करेंगे.

मालूम हो कि बीते 18 मई को ही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी थी. मायावती ने आकाश आनंद पर भरोसा जताते हुए फिर बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था.

आकाश आनंद मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में तीन राष्ट्रीय समन्वयकों के ऊपर काम कर रहे हैं. यह पद आनंद के लिए विशेष रूप से बनाया गया है और इसी के साथ वह पार्टी में दूसरे नंबर के नेता बन गए हैं. आनंद को यह पद देने का निर्णय मायावती ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के समन्वयकों की बैठक में लिया था.
लेकिन नयी पाबंदी से एक बार फिर से आकाश की भूमिका को लेकर नये सवाल खड़े होने लगे हैं…

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks